फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार व भाजपा में फेरबदल की संभावना, अमित शाह ने 18 मई को दिल्ली में बुलाई बैठक

Sun, 13 May 2018 02:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और यूपी भाजपा में फेरबदल की संभावनाओं के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 18 मई को दिल्ली में योगी सरकार और संगठन के प्रमुख लोगों की बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय सहित सत्ता व संगठन के प्रमुख लोग शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति के साथ ही सरकार व संगठन में फेरबदल पर भी चर्चा होगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव निपटते ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मिशन 2019 के लिए यूपी को मथने की तैयारी में है।

बैठक में यूपी सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल, संगठन में आंशिक परिवर्तन का एजेंडा तय किया जाएगा। हाल ही में विधान परिषद चुनाव से चुनकर आए कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देने और सरकार के निष्क्रिय और खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों को हटाने पर भी बात होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य क्षेत्रीय दलों के गठबंधन का मुकाबला करने के लिए जातिगत व सामाजिक समीकरण तय करने की रणनीति भी बनाई जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रति माह यूपी में बड़ी रैली कराने, बड़े प्रोजेक्ट के उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह के चार-चार लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचकर समीक्षा का कार्यक्रम भी बैठक में तय किया जाएगा। सरकार के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मिशन 2019 के तहत यूपी में प्रशासनिक व पुलिस अमले में बड़े फेरबदल की योजना भी बैठक में बनाई जाएगी ताकि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन गति पकड़े।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें