फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन के चलते बदले दो सपा प्रत्याशियों के क्षेत्र

Mon, 16 Dec 2013 11:14 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिसीमन के कारण लोकसभा आरक्षित सीटों में फेरबदल के बाद सपा ने दो प्रत्याशियों के क्षेत्र बदल दिए हैं।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल अब मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि मिर्जापुर के सांसद व दस्यु ददुआ के भाई बाल कुमार पटेल को बांदा से प्रत्याशी बनाया गया है।

निर्वाचन आयोग ने सीटों के रिजर्वेशन में बदलाव के लिए दावे व आपत्तियां मांग रखी हैं। राबर्ट्सगंज को सामान्य व मिर्जापुर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाना लगभग तय है।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखकर सपा ने प्रत्याशियों में फेरबदल किया है। हालांकि, पहले से अटकलें थीं कि मिर्जापुर से बाल कुमार पटेल को बांदा सीट पर भेजा जा सकता है।

इस सीट के आरक्षित हो जाने के चलते यह बदलाव आसान हो गया। पटेल को बांदा से प्रत्याशी बना दिया गया। मिर्जापुर सीट पर पकौड़ी लाल को भेज दिया गया।

पकौली लाल राबर्ट्सगंज से सांसद हैं और वहीं से सपा के प्रत्याशी थे। सीट सामान्य हो जाने से यहां उनकी दावेदारी खत्म हो गई थी।

बांदा को लेकर सपा में काफी उठापटक रही। पहले यहां से सांसद आरके सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया। बाद में उनका टिकट काटकर श्यामाचरण गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


आरके सिंह बसपा में चले गए और वहीं से प्रत्याशी बना दिए गए। सपा ने अब श्यामाचरण का टिकट काटकर उनकी जगह बाल कुमार पटेल को मैदान में उतारा है।

भाजपा व कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन बाल कुमार के आने से कुर्मी बहुल इस सीट पर दिलचस्प जंग के आसार हो गए हैं।

सपा में अभी कुछ और सीटों को लेकर फेरबदल की अटकलें हैं। इनमें पश्चिमी यूपी की दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर सीट भी शामिल है। सपा अब तक 31 घोषित प्रत्याशियों को बदल चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें