सरकार ने शुक्रवार को फिर कई चिकित्साधिकारियों के तबादले में फेरबदल किया है। डॉ. श्याम करन पाठक वरिष्ठ परामर्शदाता श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या फैजाबाद का स्थानांतरण वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय श्रावस्ती के पद पर किया था।
डॉ. विमल कुमार सिंह परामर्शदाता यूएचएम चिकित्सालय कानपुर नगर को जिला जेल चिकित्सालय पीलीभीत और डॉ. गुंजन टंडन चिकित्साधिकारी सीएचसी करछना इलाहाबाद का ट्रांसफर जिला महिला चिकित्सालय श्रावस्ती में किया था।
इन सभी चिकित्सकों का तबादला निरस्त कर दिया है। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ डॉ. बसंत कुमार पाठक एवं संयुक्त निदेशक डॉ. धीरेंद्र विक्रम मिश्रा को विभागीय कोर्ट केस की पैरवी के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबद्ध किया था।
अब उनके स्थान पर डॉ. अनिल कुमार सिंह संयुक्त निदेशक और एमपी मौर्य संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ को संबद्ध किया गया है।
डॉ. अरविंद कुमार वर्मा सीएचसी गोसाइगंज, लखनऊ को उनके अनुरोध पर राज्य स्वास्थ्य संस्थान अलीगंज, लखनऊ में स्थानांतरित किया है।
डॉ. प्रदीप कु. राय सीएचसी जहांगीर अंबेडकरनगर को जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर स्थानांतरण किया था। इसे संशोधित कर सीएमओ मऊ के अधीन व डॉ. ओम प्रकाश को सीएमओ बाराबंकी के अधीन कर दिया गया है।