आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : Social Media
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जहां अपनी तैयारियों को धार देने के लिए पक्ष और विपक्ष बैठकें कर रहा है। वहीं, कुछ दलों के मुखिया दूर रहकर इसका आकलन कर रहे हैं।
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि हम बैठक में नहीं गए, अगर वहां होते तो सरकारी विभागों का निजीकरण, आरक्षण जैसे तमाम मुद्दों पर बात करते। यह पूछते कि विपक्ष किन मुद्दों को रख रहा और यदि सत्ता में आया तो क्या अन्य सरकारों की तरह से मुद्दों को भूल तो नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें - यूपी की राजनीति: अपनी अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है सपा, 20 सीटों पर मान सकती है कांग्रेस
ये भी पढ़ें - लोकसभा की हर सीट पर शुरू हुई कांग्रेस की तैयारी, ये है रणनीति
उन्होंने कहा कि वह खुद पर हुए हमले और अन्य मुद्दों को लेकर 21 जुलाई को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सपा व रालोद से आह्वान किया कि वे भी प्रदर्शन में भाग लें। बसपा के रुख पर उन्होंने कहा कि बसपा बड़ा दल है। उनका भी अपना कोई एजेंडा होगा। उन्होंने चार-चार बार यूपी में सरकार बनाई है। बसपा अपनी कुछ अलग रणनीति तैयार कर रही होगी।