फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवा, सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे चंद्रभानु गुप्त

विज्ञापन
टिकट जारी करते राजनाथ सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त सेवा, सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे। उन्होंने राजनीति में उच्च मानदंडों को स्थापित किया। जब भी हम प्रदेश के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हैं तो उसमें चंद्रभानु गुप्त का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
विज्ञापन


मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी की ओर से पूर्व सीएम स्व. चंद्रभानु गुप्त की 124वीं जयंती पर नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह में रविवार को राजनाथ सिंह ने चंद्रभानु गुप्त स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया और कॉलेज परिसर में लगी उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने बताया कि जब वे युवा थे और चुनाव लड़ रहे थे तो उनकी चुनावी रैली को समर्थन देने खुद चंद्रभानु गुप्त पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि तब पूर्व सीएम ने उनकी आर्थिक मदद भी की थी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व सांसद अशोक बाजपेई, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, महापौर सुषमा खर्कवाल और मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष सांसद कुंवर उज्जवल रमण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें