फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रिसमस के बाद बारिश के आसार, बढ़ेगी सर्दी

विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाते बाइक सवार।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मौसम में बदलाव की आहट के बीच सोमवार रात से पारे में उछाल देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ व पुरवाई के असर से बादलों की आवाजाही के भी आसार हैं। क्रिसमस के बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच लखनऊ में वर्षा की संभावना है। राजधानी में रविवार को मौसम लगभग स्थिर रहा। दोपहर में तेज धूप खिली, लेकिन रात में सर्दी रही।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में सोमवार से न्यूनतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।



लखनऊ की हवा का हाल

- राजधानी के छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से लालबाग की हवा लाल, अलीगंज की हवा नारंगी श्रेणी में यानी सेहत के लिए खराब देखने को मिली। गोमतीनगर, बीबीएयू, अलीगंज व तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें