फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
मौसम बदलने पर खुशी मनाते किशोर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शनिवार को माैसम में बदलाव की आहट है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सक्रिय विक्षोभ के असर से 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दाैरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से गर्माहट महसूस की गई। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री की उछाल के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें