फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएएल नाइट्रो, ग्लैडिएटर्स और ब्ल्यू विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए खेली जा रही अंडर-13 रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएएल नाइट्रो, सीएएल ग्लैडिएटर्स और नाइट्रो ने जीत दर्ज की। पहले मैच में सीएएल नाइट्रो ने सीएएल क्रूसेडर्स को दो विकेट से हराया। क्रूसेडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। जवाब मेंं नाइट्रो ने महज 23.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 140 रन के लक्ष्य को हासिल किया। विजेता टीम से विराट साहनी ने 42 और विश्वांक राजपूत ने 37 रन बनाए, जबकि सात्विक सिंह ने चार और कियान ने दो विकेट झटके। दूसरे मुकाबले में सीएएल ग्लैडिएटर्स ने सीएएल हरीकंस को छह विकेट से पराजित किया। हरीकंस के 101 रन के लक्ष्य को सीएएल ग्लैडिएटर्स ने 13.4 ओवर में चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। विजेता टीम से विवान मिश्रा ने 45 और प्रेमांक तिवारी ने 23 रन बनाए, जबकि हर्षित और अल्मास ने दो-दो विकेट चटकाए। तीसरे मुकाबले में सीएएल ब्ल्यू ने सीएएल डॉलफिन को आठ विकेट से शिकस्त दी। डॉलफिन के 157 रन के लक्ष्य को सीएएल ब्ल्यू ने 25 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। विजेता टीम से शिवम ने 62 और माज ने 52 रन बनाए, जबकि प्रवण ने तीन और शेख अहमद ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें