फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी : भारत की जीत पर लखनऊ में जश्न, सीएम ने दी टीम इंडिया को बधाई; देर रात तक होती रही आतिशबाजी

Mon, 10 Mar 2025 05:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Champions Trophy: भारत के चैंपियंस ट्राफी जीतते ही लखनऊ की सड़कों पर जश्न शुरू हो गया। यूपी के सीएम ने ट्वीट करके टीम और देशवासियों को बधाई दी। 
विज्ञापन
जीत पर जश्न। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था।
विज्ञापन


रवींद्र जडेजा के विजयी चौके के साथ टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। उनके चौका मारते ही पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। देश में बैठे करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। लखनऊ में इस जीत का जश्न मनाया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में पटाखे फोड़कर इसका जश्न मनाया गया। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने दी बधाई
सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा " ऐतिहासिक विजय...चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई!

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
 


 
विज्ञापन

केशव मौर्य ने टीम इंडिया को दी बधाई 

केशव मौर्य ने कहा कि युवा खिलाड़ियों का जोश, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। यह जीत न केवल क्रिकेट मैदान पर बल्कि करोड़ों देशवासियों के दिलों में भी उत्साह और जश्न का अवसर लेकर आई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें