फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चैटबॉट के जरिये व्हाट्सएप पर भेजे जाएंगे 14 लाख वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। परिवहन विभाग अपनी चैटबॉट व्यवस्था के जरिये वाहनों के चालान उनके मालिकों के व्हाट्सएप पर भेजेगा। पहले चरण में 14 लाख से अधिक वाहनों के चालान भेजे जाएंगे। इन्हें ऑनलाइन चालान की रकम जमा करने की सुविधा भी दी जा रही है। यह प्रक्रिया रविवार से शुरू कर दी गई है।

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बीएन सिंह ने बताया कि प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 27,01,786 ई चालान जारी किए गए हैं। इन पर 1,411 करोड़ रुपये का जुर्माना है। इनमें से 22,11,244 चालान लंबित हैं, जिनकी बकाया राशि 790.45 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


इसमें चार पहिया वाहनों के 552 करोड़, दो पहिया के 190 करोड़ एवं तीन पहिया वाहनों के 48 करोड़ रुपये के चालान हैं। इसी वर्ष विभाग ने चैटबॉट सेवा शुरू की है। इसका उद्देश्य ई चालान की जानकारी समय पर नहीं मिलने व पोर्टल पर जाकर भुगतान करने में होने वाली कठिनाई से राहत दिलाना है।

विभाग ने ब्लूटिक सत्यापित व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिये सीधे मोबाइल पर ई चालान नोटिस भेजना शुरू किया है। गत वर्ष जनवरी से लेकर जुलाई तक के ई चालान चैटबॉट से भेजे जा रहे हैं।

व्हाट्सएप चैटबॉट चालान विवरण के साथ आधिकारिक लिंक भेजेगा, जिससे नागरिक बिना किसी मध्यस्थ के एक क्लिक में वैध पोर्टल पर जाकर जुर्माने का भुगतान कर सकेंगे। क्यूआर कोड, यूपीआई से भुगतान नहीं लिया जाता, ऐसे में सिर्फ सरकारी पोर्टल पर भुगतान मान्य है। पहले चरण में 14,04,274 चालान भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


चालान के साथ भुगतान के लिए आधिकारिक लिंक echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan भेजा जाएगा। वाहन मालिक एआरटीओ कार्यालयों के काउंटरों पर जाकर भी भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें