फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वैश्यों को ओबीसी में शामिल किए जाने की उम्मीद जगी, पिछड़ा वर्ग आयोग कराएगा आर्थिक-सामाजिक सर्वे

Thu, 05 Dec 2024 01:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वैश्यों को ओबीसी में शामिल किए जाने की उम्मीद जगी है। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने आर्थिक-सामाजिक स्थिति का सर्वे कराने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने वैश्य जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने के अनुरोध पर सर्वे कराने का फैसला किया है। इस निर्णय के तहत वैश्य जाति के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनैतिक स्तर का अध्ययन किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग का शोध दल 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हरदोई जिले का भ्रमण करेगा। विभिन्न तहसीलों, कस्बों और गांवों में जाकर वैश्य जाति से संबंधित आंकड़े और जानकारी इकट्ठा करेगा। इस शोध दल में शोध अधिकारी कृष्ण कुमार, अपर शोध अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह और राधेकृष्ण शामिल हैं।

सर्वे में सहयोग करें

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष ने वैश्य जाति के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे शोध दल को जानकारी उपलब्ध कराएं और सर्वे में सहयोग करें। यह अध्ययन वैश्य जाति की सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनैतिक स्थिति को समझने और अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए आधार तैयार करने में सहायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें