फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारा इलाके में महिला से चेन लूट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के डॉक्टर खेड़ा इलाके में पति के साथ स्कूटी से जा रहीं समृद्धि विहार कॉलोनी निवासी श्वेता की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। उनके पति निर्देश यादव ने पीछा किया, लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सके। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उन्नाव में तैनात बैंककर्मी निर्देश के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन वह पत्नी व बच्चों के साथ राजाजीपुरम स्थित ससुराल से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। कॉलोनी के पास सामान खरीदने के दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और श्वेता की चेन लूट ली। शोर मचाने पर बदमाश पारा तिराहे की ओर भाग निकले।

उधर, पारा के सरोसा निवासी आंगनबाड़ी कर्मचारी कलावती ने बताया कि सात अगस्त को ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती पड़ोसी महिला को देखकर ऑटो से घर लौट रही थीं। बुद्धेश्वर चौराहे पर ऑटो से उतरने के दौरान भीड़ में किसी ने उनकी चेन पार कर दी। थोड़ी देर बाद गले में चेन न देखकर कलावती चिल्लाने लगीं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि कलावती ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। निर्देश ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें