फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घर में घुसकर चाट विक्रेता की हत्या, पत्नी-बेटियों को कमरे में बंद कर आरोपी फरार; पुलिस कर रही जांच

Mon, 30 Dec 2024 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में घर में घुसकर चाट विक्रेता की हत्या कर दी गई है। पत्नी-बेटियों को कमरे में बंद करके आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार की रात चाट विक्रेता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज इलाके की है। यहां के निवासी विक्रेता शत्रुघ्न राठौर कमरे में अकेले सो रहे थे। घर की दूसरी मंजिल के कमरे के अंदर की कुंडी खुली थी। पीछे के कमरे में चार बेटियां और पत्नी सो रही थी। हमलावर ने कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर लिया था। अचानक चीख सुनकर परिजनों ने बाहर आने की कोशिश की, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला।

नाक से खून निकल रहा था

उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर बुलाया। पड़ोसी इकट्ठा हुए। बगल का घर खुलवाकर छज्जे से ऊपर पहुंचे। तब तक आरोपी शत्रुघ्न की हत्या करके फरार हो चुके थे। उसके नाक से खून निकल रहा था। पास में एक गमछा पड़ा मिला। इसके बाद पत्नी और बेटियों ने सूचना पुलिस को दी।

फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए

मौजूद लोगों ने बताया कि छज्जे से बगल की छत पर एक आदमी कूदकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एसीपी चौक राज कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करना लग रहा है। शत्रुघ्न, राजाजीपुरम के डी ब्लॉक में परदेसिया चाट हाउस के नाम से दुकान चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें