फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की चुनावी तैयारियों पर होगी दिग्गजों की नजर

Sun, 21 Jul 2013 03:05 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजह चाहे जो हो लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर सीधी नजर रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रचार और उसकी रणनीति तक का फैसला केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में होगा।

इसके लिए न सिर्फ राज्य मुख्यालय पर केंद्रीय नेतृत्व के प्रतिनिधियों का डेरा रहेगा बल्कि क्षेत्रों तक पर नजर रखने के लिए इनकी तैनाती की जाएगी।

इस फैसले के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका प्रदेश प्रभारी अमित शाह की रिपोर्ट की बताई जा रही है। पता चला है कि शाह ने यूपी की चुनावी चुनौतियों से पार पाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से सीधे सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए तंत्र खड़ा करने की आवश्यकता बताई है।

इसी के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी देखरेख में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने का फैसला किया है। प्रदेश में अमित शाह के सहयोगी के रूप में काम करने वाले तीनों सहप्रभारियों को और अधिक सक्रिय करने की योजना बनी है।
विज्ञापन


तैनात किए जाएंगे क्षेत्रीय प्रभारी
अनुभवी व जिम्मेदार लोगों को चुनावी तैयारियों में जुटाने का निश्चय किया गया है। इसके तहत निकट भविष्य में क्षेत्रों में प्रभारी के रूप में केंद्रीय नेतृत्व की आंख व कान का काम करने वाले लोग तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश मुख्यालय पर भी चुनावी संचालन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए एक टीम बनाने की योजना है। इनके सुझाव काफी अहम होंगे।

अनुभवी लोगों को भी करेंगे सक्रिय
पुराने व अनुभवी लोगों को भी सक्रिय करने की योजना भी बनी है। इसके तहत प्रदेश से मंडलों (ब्लॉकों) तक चुनाव संचालन के लिए एक टीम बनाने की योजना है। चुनाव संबंधी सभी फैसले इसी की सलाह से किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें