कोहलर किचन एंड बाथ इंडिया ने फैजाबाद रोड पर एक शोरूम खोला है।
बजरंग इंटरप्राइजेज शोरूम में ग्राहकों को बाथरूम की पूरी रेंज मिलेगी।
कोहलर किचन एंड बाथ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल सदानन्दन ने बताया कि यह स्टोर खास उन लोगों के लिए है जो ऐश्वर्यपूर्ण और सॉफिस्टिकेटेड बाथिंग का अनुभव लेना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि अभी हाल में मोक्सी, वाईब्रेंट, प्योरटाइड आदि श्रंखला पेश की गई है जो ग्राहकों को इस स्टोर में मिलेगी।