फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के शेरों के लिए बनेगा खुफिया रास्ता

Sun, 09 Feb 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लायन सफारी में बब्बर शेरों की मांद में खुफिया रास्ता बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बन जाने के बाद ही शेरों को वहां उतारा जा सकेगा। सफारी का दौरा कर लौटी सीजेडए की प्राइमरी टीम ने 24 घंटे पहले किए दौरे में अधिकारियों को तैयारियों से पहले ऐसे ही कई बिंदुओं पर काम करने को कहा है।

इस सबमें लगने वाले वक्त से माना जा रहा है कि फरवरी में भी राजधानीवासी जू में दहाड़ते हुए शेरों का दीदार कर सकेंगे।
शुक्रवार को दिल्ली से आई सीजेडए की टीम ने इटावा लायन सफारी में तैयारियों का जायजा लिया। टीम ने दौरे के बाद जो रिपोर्ट अधिकारियों को दी, उसमें कई अधूरे काम पूरे करने को कहा गया है।
विज्ञापन


टीम ने अपनी रिपोर्ट में सीक्रेट सेफ पैसेज बनवाने को कहा है, ताकि किसी विषम परिस्थिति आने पर शेरों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। टीम ने वहां अस्पताल, स्टाफ हाउस, लायन लिविंग एरिया की तैयारियों को परखा।

सूत्रों की मानें तो टीम ने करीब आधा दर्जन बिंदुओं पर छिटपुट काम करने को कहा है, जिन्हें अगले एक हफ्ते में पूरा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। शेरों को सफारी में उतारने की इजाजत सीजेडए के दूसरे दौरे के बाद ही मिल सकेगा।
20 सीसीटीवी कैमरे करेंगे शेरों की निगरानी प्रोेजेक्ट के तहत 20 सीसीटीवी कैमरे सफारी केशेरों की मूवमेंट की निगरानी करेंगे। सफारी कैंपस में ही इसका कंट्रोल टावर लगेगा। बाद में इसे सैटेलाइट लिंक कर राजधानी स्थित एक हेडक्वार्टर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ जू से जाएंगे हेडकीपर मुबारक प्रोजेक्ट के शुरुआती दिनों में वहां के स्टाफ को प्रशिक्षित करने और शेरों की देखभाल के लिए लखनऊ जू के हेडकीपर मुबारक अली वहां जाएंगे। माना जा रहा है कि दौरे में मुबारक के हाथों का कमाल देख खुद सीएम ने भी इस बाबत अधिकारियों से चर्चा की थी। उनके साथ सपोर्ट स्टाफ भी भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें