फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले पूरा होगा लखनऊ मेट्रो और आउटर रिंगरोड का काम: विजय गोयल

Fri, 20 Apr 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल
विज्ञापन

राजधानी के विकास के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे लखनऊ मेट्रो और आउटर रिंगरोड के प्रोजेक्ट अपनी तय डेडलाइन से पहले पूरे हो जाएंगे। जहां मेट्रो एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच 2019 से पहले ही चल सकती है। वहीं आउटर रिंगरोड का निर्माण भी 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके दो सेक्शन का काम एनएचएआई इसी साल दिसंबर तक पूरा कर लेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों प्रोजेक्ट की समीक्षा करने लखनऊ आए केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री विजय गोयल ने इसकी जानकारी दी। उनका कहना है कि लखनऊ मेट्रो ने प्राथमिकता सेक्शन पर तीन साल के अंदर ट्रेन चलाई।

8.5 किमी पर रिकॉर्ड बनाने के बाद अब बाकी रूट पर तय डेडलाइन एक अप्रेल 2019 से पहले ही ट्रेन चलाई जा सकेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2019 से पहले ही बाकी 13.5 किमी का काम पूरा करके लखनऊ मेट्रो ऐसा कर लेगा।
विज्ञापन


23 किमी लंबे पूरे रूट पर कॉमर्शियल रन के लिए हालांकि कोई नई डेडलाइन तय करने से उन्होंने मना कर दिया। उनका कहना है कि प्रोजेक्ट तेजी से पूरा हो रहा है। उसे पूरा अपनी जरूरत के मुताबिक होने दीजिए।

वहीं एनएचएआई के आउटर रिंगरोड के प्रोजेक्ट पर उन्होंने बताया कि इसकेनिर्माण में जमीन अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग बाधा बन रहे हैं। इनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने केलिए कहा गया है।

केंद्र सरकार भी लगातार इसकी निगरानी कर रही है। 94 किमी में दो सेक्शन फैजाबाद रोड से कुर्सी रोड और कुर्सी रोड से सीतापुर रोड में करीब 30 किमी में एनएचएआई 2018 में काम पूरा कर लेगा।

बाकी दो सेक्शन का काम भी अगले दो साल में पूरा हो जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट के लिए जरूरी 70 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। बाकी दो सेक्शन का टेंडर तभी होगा जबकि न्यूनतम 80 प्रतिशत जमीन वहां मिल जाए। मंडलायुक्त अनिल गर्ग को भी इसे सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने कहा है।

दिल्ली से बेहतर बन रही लखनऊ मेट्रो

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ मेट्रो की टीम में अधिकांश वही लोग हैं जोकि दिल्ली में काम करने का अनुभव रखते हैं। ऐसे में ये लोग अब दिल्ली से बेहतर मेट्रो लखनऊ में तैयार कर रहे हैं। अभी चार बोगी की 14 ट्रेन इनके पास आ गई हैं। जरूरत होने पर चार बोगी की इस ट्रेन को छह बोगी की भी किया जा सकेगा। इसकी योजना लखनऊ मेट्रो की है।
विज्ञापन

खुशी, समय से पूरे हो रहे प्रोजेक्ट

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मैं ऐसे विभाग का प्रतिनिधित्व करता हूं जिनका ध्यान आर्थिक पक्ष की तरफ अधिक रहता है। मुझे खुशी है कि दोनों बड़े प्रोजेक्ट लखनऊ में समय से पूरे हो रहे हैं। इससे प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने की संभावनाएं न्यूनतम हो जाती हैं। मेट्रो और एनएचएआई ने अपने ठेकेदारों को 48 से 72 घंटे के अंदर काम पूरे होने पर भुगतान किया। इससे काम में तेजी आती है। यह एक अच्छा संकेत प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें