फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने मांगी कासगंज हिंसा पर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट

Tue, 30 Jan 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हिंसा के बाद तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज में हुई साम्प्रदायिक हिंसा पर केंद्र ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार ने इस तरह की घटनाओं पर नाजगी भी व्यक्त की है।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए टकराव के बाद कासंगज के हालत बिगड़ गए थे। दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई थी।

मामले की राज्यपाल राम नाईक ने भी कड़ी आलोचना करते हुए घटना को प्रदेश के लिए कलंक बताया था। इसके बाद प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एसपी सुनील सिंह को हटा दिया था। उनकी जगह पीयूष श्रीवास्तव को कप्तान बनाया गया है।

हिंसा में मारे गए युवक चंदन के परिवार को सीएम योगी की ओर से 20 लाख रुपए मदद की घोषणा की गई थी।

चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे परिवारीजनों ने सोमवार को चेक देने गए डीएम से चेक लेने से मना कर दिया। हालांकि बाद में समझाने पर उन्होंने चेक स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें