सीएमएस अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय
सांस्कृतिक ओलम्पियाड ‘सेलेस्टा 2014’ में सोमवार को डांस, आर्ट और पेंटिंग
प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में इंडोनेशिया, नेपाल
और भारत के विभिन्न राज्यों से आए स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं।
प्रतिभागियों
ने कोरियाग्राफी, आर्ट एवं पेन्टिंग तथा ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में
बढ़-चढ़कर भाग लिया। सेलेस्टा का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को
आयोजित होगा।