फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी की जीत पर हुआ दुरदुरिया का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। स्मृति ईरानी की जीत की खुशी में बृहस्पतिवार को एक साथ चार स्थानों पर दुरदुरिया हुआ। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में करीब दो हजार महिलाएं शामिल हुईं। आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की ओर से कई स्थानों पर दुरदुरिया कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी दौरान यह तय हुआ था कि चुनाव जीतने के बाद दोबारा दुरदुरिया का आयोजन किया जाएगा। चुनाव जीतने और केंद्र में मंत्री पद मिलने के बाद स्मृति ईरानी ने जिले की भाजपा महिला मोर्चा यूनिट से कार्यक्रम आयोजित करने को कहा था।
स्मृति के कहने के बाद उनकी जीत के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के शहर स्थित बूढ़न माता धाम के पास भाजपा के जिला कार्यालय, रोंहसी खुर्द, शाहगढ़ व जामों के बरौलिया गांव में अवसान मां की विशेष पूजा (दुरदुरिया) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चारों कार्यक्रम में कुल मिलाकर करीब दो हजार सुहागिनें शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें