फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री ने लखनऊ में 51 हजार लोगों संग किया ‘महायोग’

Wed, 21 Jun 2017 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लोगों के साथ योग करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ का रमाबाई अंबेडकर रैली स्‍थल अंतरराष्ट्रीय योग द‌िवस पर महायोग का गवाह बना। आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 51 हजार लोगों ने योग क‌िया। लखनऊ में आज सुबह करीब चार बजे से ही बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद लोग बड़ी संख्या में रमाबाई अंबेडकर रैली स्‍थल पर योग करने पहुंचे। योग द‌िवस पर रमाबाई अंबेडकरनगर पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा, देश के भिन्न कोने में उपस्थ‌ित सभी लोगों को मैं लखनऊ की धरती से प्रणाम करता हूं। योग की एक विशेषता है, मन को स्थ‌िर रखने की, किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव के बीच भी स्वस्थ मन के साथ जीने की कला योग से सीखने को मिलती है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा, आज योग घर-घर का, जन-जन के जीवन का हिस्सा बन रहा है। विश्व के अनेक देश जो न हमारी भाषा जानते हैं न हमारी परंपरा जानते हैं, न हमारी संस्कृत‌ि से पर‌िच‌ित हैं वे सभी भारत से जुड़ने लगे हैं। योग मन, बुद्ध‌ि को शरीर से जोड़ता है वो योग पूरे देश के जोड़ रहा है। यूनाइटेड नेशन से ज्यादा से ज्यादा वोटों से जब से योग को स्वीकृत‌ि मिली तबसे ऐसा नहीं हुआ क‌ि बिना योग के कोई कार्यक्रम होता हो। योगा के प्रत‌ि लोगों का बहुत आकर्षण बढ़ा है। 

उन्होंने कहा, योग के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तो बढ़े हैं साथ ही योग टीचर की भी मांग बढ़ी है। विश्व में नया जॉब मार्केट योग से तैयार हुआ और भारत के लोगों की प्राथम‌‌िकता पूरी दुनिया में सबसे पहले रहती है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा, फिटनेस से ज्यादा वेलनेस का महत्व है। आज योग के सामने दुनिया में कहीं भी सवालिया निशान नहीं हैं।
 

लखनऊ में योग करते लोग - फोटो : amar ujala
पीएम ने योग को जीवन का ह‌िस्सा बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा, योग करने के तरीके में बहुत बदलाव देखने को मिले हैं। योग में उत्तरोत्तर विकास और विस्तार होता रहा है। इसल‌िए इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं लोगों को योग को जीवन बनाने का आग्रह करता हूं। हम योग में मास्टर बने न बनें पर अभ्यासु बन सकते हैं।

जब हम पहली बार योग करते हैं तो अहसास होता है क‌ि शरीर के बहुत से अंग हैं जिनकी ओर हमारा ध्यान नहीं गया। योग करने पर पता चलता है क‌ि ये अंग सुसुप्त पड़े थे उनमें चेतना आने लगी है।

मैं योग को बड़ी सरल भाषा में समझाता हूं। नमक सबसे सस्ता होता है लेकिन खाने में नमक न हो तो स्वाद बिगड़ जाता है बल्क‌ि शरीर के रचना में उसकी जरूरत को कोई नकार नहीं सकता। एकमात्र नमक से जीवन नहीं चल सकता है पर जीवन में नमक न होने से काम नहीं चलेगा। 

योग को जीवन में नमक की तरह जरूरी बनाएं। उन्होंने कहा क‌ि जीरो कॉस्ट से स्वास्थ्य अच्छा रखने का तरीका योग ही है। 

मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री आद‌ित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत और सभी का धन्यवाद क‌िया। योगी ने कहा, इस अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री का जो सान‌िध्य प्राप्त हो रहा है इसके ल‌िए उनका अभ‌िनंदन करता हूं।  
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
बार‌िश के बीच ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की भीड़ देखकर खुशी जाह‌िर की। उन्होंने कहा, मैं जनता की ओर से कृतज्ञता जाह‌िर करना चाहता हूं क‌ि उनकी सद्इच्छा के फलस्वरूप ये कार्यक्रम इस साल करने का मौका म‌िला है। उन्होंने कहा, जैसा क‌ि आप सभी जानते हैं क‌ि रमाबाई अंबेडकर त्याग की प्रत‌िमूर्त‌ि थीं। उन्होंने अभाव में भी भीमराव अंबेडकर को उच्च श‌िक्षा के ल‌िए प्रेर‌ित क‌िया। ये उनको श्रद्धांजल‌ि है। उन्होंने कहा, योग जीवन की एक कला है और जीवन की ये कला हम सबको जोड़ना स‌िखाती है।   
वहीं प्रधानमंत्री से पहले सीएम योगी ने उनका स्वागत क‌िया और कहा, प्रधानमंत्री देश को जिस शक्त‌ि के रूप में स्थाप‌ित करना चाहते है योग उसका आधार है। जीवन को अमरता देने वाला ये मंत्र प्रधानमंत्री जी ने द‌िया है। उन्होंने योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रदान की है।

लखनऊ में पीएम मोदी व सीएम योगी के साथ करीब 55 हजार लोगों के साथ मिलकर योग के विभिन्न आसन करेंगे। इसमें 7,750 स्कूली बच्चों के अलावा 27 संस्थाओं को भी शामिल किया गया था।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कई राजनेता, ब्यूरोक्रेट्स और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। बता दें क‌ि इस पूरे आयोजन की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें