फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घुघुतिया त्योहार मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पर्वतीय समाजोत्थान परिषद की ओर से बुधवार को इंदिरानगर स्थित पर्वताश्रम भवन में उत्तरायणी (मकर संक्रांति) के अवसर पर घुघुतिया त्योहार मनाया गया। परिषद के संरक्षक कर्नल प्रेम चंद्र ने पत्नी के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाओं ने सामूहिक रूप से पारंपरिक पकवान घुघुते बनाया। साथ ही लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परिषद के उपाध्यक्ष केसर सिंह बिष्ट ने संस्था के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडेय को सम्मानित किया। संगठन के मुख्य संयोजक सलाहकार मोहन सिंह बिष्ट और डॉ. राधा बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के महासचिव सीएम जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन सिंह कनवाल, उपाध्यक्ष केसर सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री मोहन चंद्र लखचौरा, सांस्कृतिक मंत्री प्रताप सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें