फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास में छात्रों के ऊपर गिरा पंखा कई छात्र जख्मी, स्कूल में हंगामा

Thu, 21 Sep 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन
पीजीआई के गांधीनगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में बुधवार दोपहर कक्षा छह में पंखा गिरने से मची चीख पुकार और भगदड़ में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


बच्चों के घायल होने की सूचना पर उनके अभिभावकों ने हंगामा किया। इस मामले में किसी ने भी शिकायत नहीं की है।

नेशनल पब्लिक स्कूल दोपहर के समय कक्षा छह में पंखा गिरने से छात्र शिवम और छात्रा श्रद्धा घायल हो गए। पंखे की ब्लेड लगने से उनका मत्था फट गया।

इस घटना से क्लास में चीख-पुकार मच गई और बच्चे अचानक बाहर भागने लगे। इससे वहां भगदड़ मचने से करीब चार छात्र और घायर हो गए।

बताया जाता है कि क्लास में मौजूद शिक्षक भी शोर मचाते हुए बाहर निकल गया। बच्चों के भागने से वहां पर भगदड़ मच गई, जिससे एक के उपर एक बच्चे गिर पड़े। भगदड़ में चार बच्चों के घायल होने की सूचना है।

आनन-फानन विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना का पता चलते ही अभिभावक अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि विद्यालय प्रशासन ने किसी तरह अभिभावकों को मैनेज कर लिया। इसके बाद अभिभावक बच्चों को लेकर घर चले गए।

इस संबंध में विद्यालय प्रबंधक अनुज सिंह ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। हालांकि उन्होंने मामले को हलका बताया और कहा कि किसी भी छात्र को नुकसान नहीं पहुंचा है और अभिभावकों को भी कोई शिकायत नहीं है।

हर जगह से किया गया मैनेज

विद्यालय प्रशासन ने घटना को छिपाने की कई कोशिशें की। बताया जाता है कि पहले अभिभावकों को फिर अस्पताल प्रशासन को मैनेज किया। अभिभावकों की रजामंदी पर अस्पताल में बच्चों का एडमिशन भी नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग कराएगा जांच

डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है लेकिन विभाग अपने स्तर से विद्यालय की जांच कराएगा। विद्यालय परिसर में यदि सीसीटीवी है तो उसके फुटेज भी खंगाले जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें