फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले: डिजिटल ट्रांजेक्शन कर सकेंगे प्रत्याशी, चुनावी खर्च चेक के माध्यम से ही होगा

Sat, 02 Mar 2024 01:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि सभी दलों को समान अवसर मिलेगा। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हों ये हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ने तैयारियों पर चर्चा की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रदेश में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद कहा कि हमने प्रलोभन मुक्त, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बैठक की। यूपी देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण प्रदेश है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को बराबर का अवसर मिलेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2024 में सभी को समान अवसर मिलेंगे। अफसरों और पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया है। चुनाव में धन और बाहुबल का प्रयोग नहीं होगा। सभी चुनाव खर्च चेक के माध्यम से होगा। प्रत्याशी को खर्च करने के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा के अलावा 200 चुक की एक बुक दी जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम को लेकर राजनीतिक दलों में आशंका थी। सभी दलों ने ईवीएम का मूवमेंट सरकारी गाड़ी से ही कराने की मांग की है।

यूपी में 15.29 करोड़ मतदाता हैं
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार यूपी में 15.29 करोड़ मतदाता हैं। प्रदेश के कुछ बूथ महिलाओं और दिव्यांगों के लिए बनाए जाएंगे। 85 वर्ष के लोगों को वोट डालने के लिए घर से लाने की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग अपने घर से वोट कर सकेंगे। कम मत प्रतिशत वाली जगहों पर जिला निर्वाचन अधिकारी खुद जाएंगे। मल्टीस्टोरी इमारतों में अलग से बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार के चुनाव में तकनीक का सर्वाधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बार तीन एप लाए जा रहे हैं। एक एप के माध्यम से मतदाता चुनाव में होने वाले प्रलोभन, शराब और पैसों के वितरण के बारे में सीधे चुनाव आयोग से शिकायत कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन दूसरा एप्लिकेशन है जिससे वोटर अपनी जानकारी ले सकता है। नो योर कंडीडेट एप्लिकेशन के माध्यम से वोटर अपने कंडीडेट की सारी जानकारी ले सकेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के 30 जिलों की सीमा नौ राज्यो से लगती हैं। सात जिलों की सीमा पड़ोसी देश नेपाल से लगती है। यहां बॉर्डर पर सारी सुरक्षा एजेंसियां काम करेंगी। उन्होंने कहा कि आरबीआई से कहा गया है कि बैंको की कैश वैन शाम को 5 बजे के बाद नही चलेंगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव की जिम्मेदारी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें