फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीडीआर से खुलेगा दरोगा की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय सुरक्षा में तैनात दरोगा ध्यान सिंह की आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझ पा रही है। पुलिस का दावा है कि दरोगा ने आत्महत्या की थी, लेकिन कारण नहीं बता पा रही है। खुदकुशी की वजह जानने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाया है। यह पता लगाया जा रहा है कि अंतिम बार दरोगा की किससे और क्या बात हुई थी।
विज्ञापन


कौशांबी के सैनी बरेठ बाग निवासी ध्यान सिंह (39) यूपी पुलिस में 2015 बैच के दरोगा थे। उनकी मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। दरोगा घर से करीब ढाई किमी दूर रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचे थे। इसको लेकर भी कई तरह की चर्चा है। शुरू में बताया गया था कि वह बाइक लेकर घर से निकले थे। छानबीन में घटनास्थल पर बाइक नहीं मिली। पूछताछ करने पर परिजनों ने बाइक से जाने की बात से इन्कार कर दिया।
पुलिस ने शनिवार को फिर से घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेलवे लाइन के आसपास मोबाइल फोन खंगाला गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ध्यान सिंह की पत्नी अंतिम संस्कार के लिए गांव गई हैं। पुलिस का कहना है कि दरोगा के पिता और पत्नी से लगातार बातचीत की जा रही है। दोनों के लौटने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरोगा के निर्माणाधीन मकान की तलाश भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


ये है मामला
ध्यान सिंह की सिर कटी लाश बुधवार दोपहर सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिली थी। पुलिस का दावा है कि दरोगा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार को शव की पहचान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें