फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केंद्रों पर गड़बड़ी रोकने को सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Wed, 07 Oct 2020 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
धान खरीद केंद्रों पर किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। जहां कैमरे उपलब्ध नहीं हैं, वहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिन में दो-तीन बार खरीद केंद्रों का जायजा लिया जाएगा। बुधवार को यह निर्देश लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने दिया। वहीं मंडलीय जिलों में धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

 
उन्होंने खरीद केंद्रों पर एक बैनर पर केंद्र प्रभारी, क्रय एजेंसी के जिला स्तरीय अधिकारी, डीआरएमओ व संबंधित उप जिलाधिकारी का नंबर अंकित करने का भी निर्देश दिया। इन अधिकारियों को अपने फोन नंबर पर 24 घंटे उपलब्ध करना होगा। शिकायत मिलने पर इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मंडलायुक्त ने कहा कि क्रय केंद्र पर बोरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही कोविड प्रोटोकाल के तहत वहां किसानों के लिए सैनिटाइजर और हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था हो। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाए। किसानों को खरीद धनराशि का भुगतान उसी दिन कराने का प्रयास किया जाए। बैठक में संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ मंडल संतोष कुमार, संबंधित अधिकारी और नामित एजेंसियों के प्रभारी मौजूद थे। 

लखनऊ मंडल में 394 धान खरीद केंद्र 
संभागीय खाद्य नियंत्रक ने बताया कि लखनऊ मंडल में कुल 394 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से लखनऊ में 16, रायबरेली में 62, सीतापुर में 99, हरदोई में 61, खीरी में 128 और उन्नाव में 28 क्रय केंद्र क्रियाशील हैं। वहीं, धान बेचने के लिए अब तक 33 हजार किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें