फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के भीतर और बाहर चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर

विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी में निरीक्षण करने पहुंचे विशेष सचिव संजय कुमार सिंह। अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में इन दिनों सुंदरीकरण और मरम्मत का कार्य चल रहा है। अकादमी को अपडेट करने की दिशा में यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिनसे भीतर और बाहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखना आसान होगा। इस संबंध में विशेष सचिव संस्कृति विभाग ने सोमवार को इन सीसीटीवी कैमरों का गुणवत्ता की जांच कर कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि यहां अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिससे न सिर्फ अकादमी के भीतर हर क्षेत्र पर बल्कि अकादमी के चारों ओर बाहर सड़क तक नजर रखना आसान हो गया है। इस संबंध में विशेष सचिव संजय कुमार सिंह ने सोमवार को अकादमी पहुंचकर निरीक्षण किया और कुछ कैमरों की पोजिशन को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने यहां चल रहे मरम्मत व सुंदरीकरण के कार्य को भी देखा। कक्षा कक्षों का भी निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान जलभराव से निपटने के लिए भी प्रबंध करने को कहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें