फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results: सीबीएसई 10वीं में लखनऊ के मेधावी चमके, कई छात्रों ने हासिल किए 99 प्रतिशत अंक

Wed, 15 Apr 2026 10:35 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीबीएसई 10वीं के परिणाम में लखनऊ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। अन्य छात्रों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
इनको मिले 99% अंक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2025-26 के 10वीं का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। जिसमें लखनऊ से अवनी द्विवेदी, अक्षरा पांडेय, आरव तिवारी, शगुन पांडेय को 99 प्रतिशत अंक मिले हैं। एलपीएस साउथ सिटी की छात्रा अवनी द्विवेदी ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों व माता पिता को दिया है।

विज्ञापन




वहीं, दाक्षी अग्रवाल को 97.8 अंक मिले हैं। इसके अलावा कई विद्यार्थियों का भी परिणाम बेहतर है। विद्यार्थी अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करके देख सकते हैं।

विज्ञापन

परिवार का है कपड़े धोने के व्यवसाय, बेटी जाएगी अमेरिका 

 प्रेरणा गर्ल्स स्कूल की पूर्व छात्रा और वर्तमान में स्टडी हॉल की छात्रवृत्ति धारक दीपाली कन्नाैजिया सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत से सफलता की मिसाल बनीं हैं। उनका परिवार कपड़े धोने के व्यवसाय से जुड़ा है, जिसमें उनकी बड़ी बहनें भी सहयोग करती हैं। दीपाली ने कक्षा 10 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95.2% अंक हासिल किया है। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटी हैं। दीपाली का मानना है मेहनत से मंजिल जरूर मिलती है। उनकी सफलता पर मां सुमन ने गर्व जताया है। दीपाली को आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका में एक वर्ष की छात्रवृत्ति भी मिली है।

रोजाना पांच से छह घंटे की पढाई, आईआईटी में जाने का है सपना
 एलपीएस (सीपी सिंह) साउथ सिटी ब्रांच की छात्रा अन्वी द्विवेदी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता पाई है। अन्वी बताती हैं कि शुरुआत में वह रोज स्कूल के बाद तीन-चार घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं, जबकि परीक्षा के नजदीक आते ही पढ़ाई का समय बढ़ाकर 5 से 6 घंटे कर दिया। उन्होंने पुराने साल के प्रश्न पत्र व टेस्ट पेपर हल कर अपनी तैयारी मजबूत की। उन्हें आईआईटी में जाना है। उनके पिता मनोज कुमार द्विवेदी प्रवर्तन निदेशालय में कार्यरत हैं और मां पूनम द्विवेदी गृहिणी हैं। माता-पिता के सहयोग और मार्गदर्शन ने अन्वी को पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की।
 
विज्ञापन

पास प्रतिशत के मामले में 15वें स्थान पर लखनऊ क्षेत्र

पहली बार क्षेत्रीय केंद्र बनाए गए लखनऊ का परीक्षा परिणाम मिलाजुला रहा है। 22 क्षेत्रीय केंद्रों में लखनऊ 15वें नंबर पर है। वहीं इस सूची में त्रिवेंद्रम शीर्ष पर है। सूची में आखिरी पायदान पर गुवाहाटी है। लखनऊ क्षेत्र का पास प्रतिशत 91.63 फीसदी रहा। त्रिवेंद्रम का 99.79 और गुवाहाटी का पास प्रतिश महज 85.32 फीसदी रहा। वहीं सीबीएसई के रिजल्ट में केंद्रीय विद्यालय एक बार फिर से अव्वल साबित हुए हैं। वहीं निजी स्कूलों के साथ ही अनुदानित विद्यालय पास प्रतिशत के मामले में सबसे निचली पायदान पर हैं। पास प्रतिशत के मामले में केंद्रीय विद्यालय 99.57 फीसदी के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद 99.42 फीसदी के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय, तीसरे नंबर पर 97.42 फीसदी के साथ राज्य विद्यालय, चौथे नंबर पर 93.77 फीसदी के साथ निजी विद्यालय, पांचवे पर 91.43 फीसदी के साथ सरकारी विद्यालय और अंतिम पायदान पर 91.01 पास प्रतिशत के सरकारी अनुदानित विद्यालय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें