केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े दसवीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। बोर्ड ने आखिरकार शनिवार को परीक्षा परिणाम जारी करके छात्रों एवं अभिभावकों में बनी ऊहापोह की स्थिति खत्म कर दी।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में सीसीई के कारण लगभग सभी छात्र-छात्राएं पास हैं। दसवीं के परिणाम में बेटियों को बेटों ने कांटे की टक्कर दी है।
सीबीएसई इलाहाबाद रीजन का परीक्षाफल 97.27 फीसदी रहा जबकि पिछले वर्ष यह परिणाम 98.07 फीसदी था। ऐसे में परिणाम में 0.80 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। छात्रों और छात्राओं के पास प्रतिशत में 0.33 फीसदी का मामूली अंतर रहा।
क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा के मुताबिक निजी स्कूल,केन्द्रीय विद्यालय, और जवाहर नवोदय विद्यालय सहित कुल 1012 स्कूलों में दसवीं की परीक्षा के लिए कुल 171 परीक्षा केन्द्र बनाए गए।
विज्ञापन
4.18 फीसदी का हुआ इजाफा
कांटे की टक्कर के बीच 0.33 फीसदी के मामूली अंतर से एक बार फिर से बेटियों ने बाजी मारी है। इलाहाबाद रीजन में अबकी बार परीक्षार्थियों की संख्या में 2015 की अपेक्षा 4.18 फीसदी का इजाफा हुआ है।
अबकी बार 132965 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, इसमें छात्रों एवं छात्राओं की संख्या क्रमश: 88559 और 44385 है। कुल पास 97.27 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए, इसमें छात्र 97.18 फीसदी एवं छात्राएं 97.51 फीसदी रहीं।
दसवीं परीक्षा 2016 में शमिल परीक्षार्थियों के आंकड़े
कुल परीक्षार्थी-132965
छात्रों की संख्या-88559
छात्राओं की संख्या-44385
सीबीएसई 2016 में सफल परीक्षार्थियों के आंकड़े
2016 की परीक्षा में पिछले वर्ष की अपेक्षा 4.18 फीसदी अधिक परीक्षार्थी शामिल
2016 की परीक्षा में 97.27 फीसदी एवं 2015 की परीक्षा में 98.07 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए जो 0.80 फीसदी कम
छात्र- 97.18 फीसदी
छात्राएं-97.51 फीसदी
कुल सफल परीक्षार्थी- 97.27 फीसदी
इलाहाबाद का परिणाम एक नजर में
स्कूलों की संख्या- 61
परीक्षा केन्द्र- 11
कुल परीक्षार्थियों की संख्या- 8066
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या-5415
परीक्षा में शामिल छात्राओं की संख्या-2651
परीक्षा परिणाम-95.51 फीसदी
छात्रों का परीक्षाफल-95.44 फीसदी
छात्राओं का परीक्षाफल-95.66 फीसदी
छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की अपेक्षा अच्छा रहा
लखनऊ का परिणाम एक नजर में
स्कूलों की संख्या- 106
परीक्षा केन्द्र-12
कुल परीक्षार्थियों की संख्या-12301
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या- 7217
परीक्षा में शामिल छात्राओं की संख्या-5084
परीक्षा परिणाम-97.67 फीसदी
छात्रों का परीक्षाफल-97.66 फीसदी
छात्राओं का परीक्षाफल-97.68 फीसदी
छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की अपेक्षा अच्छा रहा
स्कूलों की संख्या- 106
परीक्षा केन्द्र-12
कुल परीक्षार्थियों की संख्या-12301
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या- 7217
परीक्षा में शामिल छात्राओं की संख्या-5084
परीक्षा परिणाम-97.67 फीसदी
छात्रों का परीक्षाफल-97.66 फीसदी
छात्राओं का परीक्षाफल-97.68 फीसदी
छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की अपेक्षा अच्छा रहा
वाराणसी का परिणाम एक नजर में
स्कूलों की संख्या- 93
परीक्षा केन्द्र-15
कुल परीक्षार्थियों की संख्या- 16033
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या-10476
परीक्षा में शामिल छात्राओं की संख्या-5557
परीक्षा परिणाम-97.39 फीसदी
छात्रों का परीक्षाफल-97.69 फीसदी
छात्राओं का परीक्षाफल-96.39 फीसदी
छात्रों का रिजल्ट छात्राओं की अपेक्षा अच्छा रहा
कानपुर का परिणाम एक नजर में
स्कूलों की संख्या-77
कुल परीक्षार्थियों की संख्या- 8863
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या-5558
परीक्षा में शामिल छात्राओं की संख्या-3303
परीक्षा परिणाम-97.53 फीसदी
छात्रों का परीक्षाफल-97.46 फीसदी
छात्राओं का परीक्षाफल-97.70 फीसदी
छात्राओं का रिजल्ट छात्रों की अपेक्षा अच्छा रहा।