वंश शुक्ला, उत्कृष्ट कुमार, अखिल कुमार वर्मा और लकी गौतम।
- फोटो : amar ujala
सीबीएसई की 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर को घोषित कर दिया गया। इंटर में लखनऊ पब्लिक स्कूल के वंश शुक्ला ने 99.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया है। वहीं 10वीं की परीक्षा में तीन छात्रों ने 98.6 फीसदी अंकाें के साथ संयुक्त रूप से जिले में टॉप किया है। इनमें विद्या ज्ञान स्कूल, सुरैंचा के लकी गौतम, लखनऊ पब्लिक स्कूल के उत्कृष्ट कुमार व अखिल कुमार वर्मा शामिल हैं।
यूपी बोर्ड, सीआईएससीई के बाद विद्यार्थी सीबीएसई के परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार सुबह से ही परिणाम जारी होने की सुगबुगाहट थी। लोगों ने ऑनलाइन कई बार वेबसाइट चेक किया, जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी हुआ, परीक्षार्थियों में रिजल्ट जानने की होड़ मच गई। पहले 12वीं के परिणाम जारी हुए। इसके कुछ देर बाद 10वीं के भी परिणाम जारी हो गए।
ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर में 10वीं में अदीबा और 12वीं में शादाब ने मारी बाजी, बने जिला टॉपर
ये भी पढ़ें - यूपी में अभी और झुलसाएगी गर्मी, कल से पूर्वी और तराई के इन 19 जिलों में लू की चेतावनी
सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ हुई थीं और चार अप्रैल तक चलीं। अप्रैल माह में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हुई थीं। इस परीक्षा में करीब 15 कॉलेजों के पांच हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद विद्यार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जबकि यूपी बोर्ड की देरी से परीक्षा हुई थीं। रिजल्ट भी जल्द आ गया था। इससे सीबीएसई के विद्यार्थियों की उत्सुकता बढ़ी हुई थीं। मंगलवार को रिजल्ट आते ही विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया।