फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE-ISC बोर्ड परीक्षा: लखनऊ में 40 केंद्र, छात्रों संग पहुंचे अभिभावक, पहले दिन गणित-बायो टेक्नोलॉजी का पेपर

Tue, 17 Feb 2026 12:30 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सीबीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। 40 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 43 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। छात्र थोड़े नर्वस दिखे, जबकि अभिभावकों ने हौसला बढ़ाया। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी पाबंदी रही।

विज्ञापन
परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के 40 केंद्रों पर मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है। जो दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा हो चुकी है। अब दूसरी पाली की परीक्षा चल रही है। इस दौरान केंद्र पर पहुंचे छात्र परीक्षा को लेकर नर्वस नजर आए।

विज्ञापन


लेकिन, अभिभावक उनका मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र तक पहुंचे। हौसला बनाए रखने का सुझाव दिया। इसी तरह सीआईएससीई की 10 वीं कक्षा की परीक्षा भी शुरू हुई। अलग-अलग केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा को लेकर केंद्र प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कुल 43 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत

सीबीएसई के जिला प्रभारी जावेद आलम ने बताया कि 10 वीं और 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 43 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनकी निगरानी के लिए गोमतीनगर विस्तार स्थित सीबीएसई का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। 

विज्ञापन


पहले दिन 10 वीं कक्षा की गणित और 12 वीं कक्षा की बायो टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा आयोजित हो रही है। अभिभावकों से अपील की गई है कि परीक्षा के दौरान बच्चों को घर पर बेहतर माहौल दें।

परीक्षार्थियों से बैग बाहर ही रखवा गया 

परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों से बैग बाहर ही रखने को कहा गया। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर व अन्य गजट को केंद्र के अंदर ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी थी। यहां एक की अभिभावकों से भी केंद्र के मुख्य गेट से दूर रहने की अपील की गई।

विज्ञापन

इस पर भी करें फोकस

  • परीक्षा के दिनों में हल्का खाना खाएं, जैसे फल, दही, और हरी सब्जियां और श्री अन्न या मोटे अनाज से बनी खाद्य सामग्री साथ ही पर्याप्त पानी पीते रहें।
  • परीक्षा से एक दिन पहले बहुत ज्यादा पढ़ाई न करें, दिमाग को आराम दें और रिलैक्स रहने के लिए गहरी सांस लें या हल्का योग प्राणायाम करें

परीक्षा कॉपी में जवाब लिखने समय, इसका रहे ध्यान

  • पहले आसान प्रश्नों को हल करें और फिर कठिन प्रश्नों की ओर बढ़ें।
  • एग्जाम में हल्के रंग के पेन से नहीं लिखना है।
  • सवाल की संख्या को बोल्ड करके लिखना है।

क्या नहीं करना है

  • बोर्ड परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (फोन, स्मार्टवॉच), कैलकुलेटर, अनुचित सामग्री (चीट्स), और बैग्स साथ न लाएं।
  • कॉपी में गाना, शायरी, या एग्जामिनर को धमकाने वाली बातें न लिखें। 
  • कॉपी में पैसे कभी न रखें, अन्यथा UFM (अनुचित साधन) के तहत कार्रवाई हो सकती है।
  • परीक्षा हॉल में बातचीत न करें।
  • ड्रेस कोड का पालन करें जैसे बड़ी जेब वाले कपड़े, मेटल एसेसरीज, या अनौपचारिक पोशाक से बचें।
  • परीक्षा हॉल में दूसरे छात्रों से बातचीत न करें और न ही परेशान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें