फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th RESULT : बलबीर यादव ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ किया लखनऊ टॉप

Sun, 27 May 2018 02:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बलबीर यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के घोषित नतीजे में भी राजधानी के मेधावियों ने अपना झंडा गाड़ा है। रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विकास नगर शाखा के बलबीर यादव ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनम यादव ने 97.6 व दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के परिणाम की सूचना पर स्कूल और घर में जश्न मनाया जाने लगा। परिणाम की जानकारी के लिए सुबह 11 बजे से ही स्कूलों में विद्यार्थी पहुंच गए थे। हालांकि, 12 बजे परिणाम घोषित होने के बाद भी वेबसाइट पर परिणाम जानने में काफी परेशानी हुई। वेबसाइट काफी देर तक नहीं खुली।
विज्ञापन

कभी मिस न करें क्लास

सोनम यादव - फोटो : amar ujala
सोनम यादव- 97.6- 12वीं
स्कूल- एलपीएस, विनम्र खंड
माता-पिता- मनमोहन सिंह यादव प्राइवेट जॉब, सुनीता यादव गृहणी
सफलता का श्रेय- शिक्षक-परिजनों को
सक्सेज मंत्रा- कड़ी मेहनत
लक्ष्य- डॉक्टर
टिप्स- कड़ी मेहनत से की गई नियमित पढ़ाई ही सफलता दिला सकती है। हमें क्लास कभी नहीं मिस करनी चाहिए। क्लास में जो भी पढ़ाया जाए उसे ध्यान से पढ़े और नोट्स बनाएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें