फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राइटलैंड स्कूल में छात्र पर जानलेवा हमले मामले में बड़ा फैसला, होगी सीबीआई जांच

Sat, 27 Jan 2018 01:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी स्कूल में हुआ बच्चे पर हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ब्राइटलैंड स्कूल के टॉयलेट में कक्षा एक के छात्र रितिक शर्मा को बंधक बनाकर जानलेवा हमले के मामले की सीबीआई जांच होगी। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि सीबीआई के डिप्टी डायरेक्टर ने फोन करके पूरे मामले की जानकारी ली है। अधिकारी ने वारदात से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेज व अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। सीबीआई किसी भी दिन इस मामले की जांच शुरू कर सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ब्राइटलैंड केस में अब तक की जांच, सीसीटीवी फुटेज, एफआईआर की कॉपी और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रख लिया गया है। सीबीआई के मांगने पर सभी साक्ष्य सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन


उधर, सीसीटीवी फुटेज में जेब में कुछ रखती दिखी छात्रा
कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बृहस्पतिवार को वायरल हो गई। फुटेज में छात्रा अपने कोट की भीतरी जेब में कुछ रखते हुए नजर आ रही है। इस फुटेज ने आरोपी छात्रा को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बृहस्पतिवार को फुटेज सोशल मीडिया पर चली तो हमले का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया।

कॉलेज प्रबंधन और पुलिस का शक है कि फुटेज में छात्रा अपनी कोट की जेब में चाकू और लाल रंग का दुपट्टा रख रही है। फुटेज ने छात्रा की गतिविधियां संदिग्ध दिख रही हैं। सर्दी में भी उसके माथे पर पसीना आ रहा है। वह क्लासरूम में बार-बार अपने हाथ पोंछ रही है। चेहरे से पसीना साफ कर रही है। चारों तरफ मौजूद छात्र-छात्राओं को घबराई नजर से देख रही है।
विज्ञापन


एक फुटेज में वह अपनी सीट पर खड़ी चारों तरफ देख रही है। छात्रा की पीठ सीसीटीवी कैमरे की तरफ है। वह अपने स्कूल बैग से कुछ सामान निकालकर कोट के बायीं तरफ भीतर की जेब में रख रही है। यह फुटेज छात्र पर हमले से पहले का है। कॉलेज प्रबंधन और पुलिस का शक है कि छात्रा ने बैग से चाकू और लाल रंग का दुपट्टा निकालकर कोर्ट की जेब में रखा था।

Trending Videos
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
अलीगंज के त्रिवेणीनगर स्थित ब्राइटलैंड के टॉयलेट में 16 जनवरी की सुबह कक्षा एक के छात्र रितिक शर्मा को बंधक बनाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर टॉयलेट बाहर से बंद कर दिया गया था।

ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद होश में आए रितिक ने कक्षा सात की छोटे बाल वाली एक छात्रा पर हमले की आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। छात्रा की पहचान कराने के बाद उसे अभिरक्षा में लेकर जेजे बोर्ड के सामने पेश किया जहां से उसे अंतरिम जमानत दे दी गई थी। जेजे बोर्ड ने छात्रा की नियमित जमानत के लिए 31 जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें