फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS अनुराग तिवारी मौत मामले में स्टाफ से पूछताछ करेगी CBI

Sun, 09 Jul 2017 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
file foto - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईएएस अफसर अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत की जांच कर रही सीबीआई को अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट के अध्ययन के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट एक सप्ताह में मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, सीबीआई जल्द ही कर्नाटक भी जाएगी और बंगलूरू में अनुराग के स्टाफ से पूछताछ करेगी।

अनुराग के परिवारीजनों ने आरोप लगाया था कि अनुराग बंगलूरू में एक मामले की जांच कर रहे थे जिसमें उन्हें शक था कि गड़बड़ी की गई है। इसी आधार पर परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन

एलडीए के वीसी से अब तक पूछताछ नहीं

file photo - फोटो : amar ujala
सीबीआई ने अब तक एलडीए वीसी प्रभुनारायण सिंह से पूछताछ नहीं की है। प्रभु नारायण अनुराग के साथ घटना वाली रात वीआईपी गेस्ट हाउस में रुके थे। रात में दोनों ने एक साथ रेस्टोरेंट में खाना खाया था।

सीबीआई अब तक वीआईपी गेस्ट हाउस के कर्मचारियों और पास के दुकानदारों से कई राउंड पूछताछ कर चुकी है। साथ ही अनुराग के परिवारीजनों से भी सीबीआई के अधिकारी संपर्क में हैं और उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी जुटा रहे हैं।

माना जा रहा है कि सीबीआई अनुराग के कुछ बैचमेट से भी उनके स्वभाव और व्यवहार की जानकारी ले सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें