फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: सीबीआई ने बंद कमरे में दर्ज किए बयान, पीड़िता की मां से डेढ़ घंटे ली जानकारी

Fri, 02 Aug 2019 12:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने दर्ज किए बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायबरेली में उन्नाव रेपकांड पीड़िता के साथ हुए हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम गुरुवार को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंची।
विज्ञापन

केजीएमयू में करीब दो घंटे रही जांच टीम ने वहां क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जाकर पहले पीड़िता और उसके वकील के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

इसके बाद टीम ने ट्रॉमा मेडिसिन विभाग के एक वार्ड में पीड़िता की मां व वकील के परिजनों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। सीबीआई टीम केजीएमयू में सबसे पहले तीसरे तल पर बने क्रिटिकल केयर यूनिट में गई।
विज्ञापन


यहां पर टीम ने पीड़िता-वकील का इलाज कर रहे डॉक्टरों से दोनों के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। करीब आधे घंटे बाद टीम वहां से बाहर निकली और इसके बाद पीड़िता की मां व अन्य परिजनों को दूसरे तल पर बने ट्रॉमा मेडिसिन विभाग में बुलाया गया।
विज्ञापन


वहां पर बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक जांच टीम ने तीमारदारों के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य जानकारियां लीं। सीबीआई टीम ने पीड़िता की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से भी काफी देर तक बात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें