फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Scam: टीआरपी घोटाले की जांच के लिए लखनऊ पहुंची सीबीआई टीम

Thu, 22 Oct 2020 11:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टीआरपी घोटाला में जांच के लिए सीबीआई टीम लखनऊ पहुंची - फोटो : ani
विज्ञापन

टीआरपी घोटाले की जांच के लिए सीबीआई की टीम बुधवार को लखनऊ पहुंची। टीम एफआईआर दर्ज कराने वाले कमल शर्मा से जल्द संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी लेगी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई टीम ने हजरतगंज कोतवाली में दर्ज एफआईआर और केस डायरी समेत अन्य दस्तावेज अपनी सुपुर्दगी में ले लिए हैं। टीम ने विवेचक से संपर्क कर जरूरी जानकारियां हासिल की। कमल शर्मा से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं की।

इंदिरानगर निवासी व विज्ञापन कंपनी गोल्डन रैबिट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक कमल शर्मा ने 17 अक्तूबर को हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि कुछ चैनलों ने टीआरपी का फर्जीवाड़ा कर अपनी रेटिंग बढ़ाकर दिखाई और विज्ञापन प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की थी। इस पर प्रदेश सरकार ने सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की थी। सीबीआई ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें