फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने शुरू की अलीगढ़ में गैंग रेप मामले की जांच, लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर

Thu, 04 Oct 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cbi
विज्ञापन

अलीगढ़ में दो साल पहले हुए एक गैंग रेप के मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में 13 सितंबर 2016 को दिन दहाड़े घर में घुसकर कुछ दबंग लोगों ने एक महिला के साथ पिस्टल के बल पर गैंग रेप किया था।

मडराक पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज नहीं और पीड़ित को भगा दिया था। परिवारीजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीड़िता के पति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। कोर्ट ने अगस्त में इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया था, जिसमें अब लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें