सीबीआई सुनील राठी से पूछताछ कर कुछ अनसुलझे सवालों के जवाब हासिल करना चाहती है। जांच एजेंसी इस बात की नए सिरे से पड़ताल कर रही है कि जेल में पिस्टल व कारतूस पहुंचने में किस-किस का हाथ था। चूंकि जेल में पिस्टल व कारतूस मंगाए गए थे इसलिए यह पहले से ही स्पष्ट है कि हत्या पूर्व निर्धारित थी। ऐसे में सीबीआई हत्या के षड्यंत्र में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी है।