फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीबीआई ने बरामद की 10 से ज्यादा फर्जी एफडीआर, फेक गारंटी जमा करने का केस होगा दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 09:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीबीआई ने 10 से ज्यादा फर्जी एफडीआर बरामद की हैं। रेलवे के टेंडरों में फर्जीवाड़े के सुराग तलाशने के दौरान टीम को सफलता मिली। अब बैंकों से सत्यापन कराया जाएगा। मामले में फर्जी गारंटी जमा करने का केस दर्ज होगा। 
विज्ञापन
सीबीआई। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर रेलवे तथा पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल कार्यालय व वाराणसी में पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने के दौरान सीबीआई ने 10 से ज्यादा फर्जी सावधि जमा रसीद (एफडीआर) बरामद की हैं। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीमों ने बृहस्पतिवार देर रात तक रेलवे के तीनों कार्यालयों को खंगालने के बाद फर्जी एफडीआर समेत तमाम संदिग्ध दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं, जिनको टेंडर हासिल करने के लिए जमा कराया गया था।

विज्ञापन


सीबीआई को रेलवे के टेंडर हासिल करने के लिए फर्जी एफडीआर जमा करने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद तीनों कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर जांच की गई थी। सूत्रों के मुताबिक जांच में रेलवे द्वारा जमा कराई जाने वाली बैंक गारंटी के बदले फर्जी एफडीआर लगाने के अलावा फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र भी जमा करने के सुराग मिले हैं। 

इसी वजह से सीबीआई ने सभी दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। अब इन दस्तावेजों का संबंधित बैंकों और विभागों से सत्यापन कराया जाएगा, जिसके बाद फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनियों, फर्मों के साथ रेलवे के अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खासकर वाराणसी में गतिशक्ति प्रोजेक्ट के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों का टेंडर हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होने के पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें