फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सीबीआई की छापेमारी: झांसी में सीजीएसटी डिप्टी कमिश्नर समेत पांच घूसखोरी में गिरफ्तार, मिली ये रकम

Wed, 31 Dec 2025 07:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CBI raids:छापे के दौरान डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के दिल्ली में हाेने की सूचना के बाद सीबीआई के अधिकारियों ने उनसे संपर्क साधा और तत्काल झांसी आने को कहा।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने झांसी में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) की डिप्टी कमिश्नर समेत पांच लोगों को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने मंगलवार को झांसी में डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी और दो टैक्स अधीक्षकों को हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले कारोबारी से 70 लाख रुपये की घूस लेते हुए दबोचा था, जिसके बाद एक अधिवक्ता और कारोबारी को भी गिरफ्तार कर सभी के ठिकानों पर छापे मारे, जिसमें 90 लाख रुपये नकदी के साथ चांदी के बार और सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीबीआई की टीमों ने बुधवार को आरोपियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया, जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है। सीबीआई के गोपनीय सूचना मिलने पर झांसी में यह ऑपरेशन अंजाम दिया। सीबीआई को सूचना मिली थी कि झांसी में सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी, अधीक्षक अनिल तिवारी, अजय कुमार शर्मा ने जय दुर्गा हार्डवेयर के संचालक राजू मंगतानी से टैक्स के मामले को रफा-दफा करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी है। इसमें अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता की भूमिका भी है। 

सीबीआई की टीम ने मंगलवार को झांसी जाकर सुरागरसी के बाद कारोबारी द्वारा दोनों अधीक्षकों को घूस की रकम देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर समेत सभी आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारकर सुबूत जुटाए। सीजीएसटी के अधीक्षकों के आवास पर छानबीन के दौरान कई संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। वहीं घर की अलमारियों और बैंक लॉकर से नकदी और चांदी के बार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें