फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : कानूनगो को किसान से पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, हाथ धुलवाने पर पानी का रंग हो गया गुलाबी

Wed, 31 Dec 2025 06:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सतांव (रायबरेली)

सार

रायबरेली में कानून गो को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसने भूमि पैमाइश के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया कानूनगो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। कानूनगो को गुरुबख्शगंज थाने ले जाया गया जहां हाथ धुलवाने पर पानी का रंग गुलाबी हो गया। एंटी करप्शन की टीम लिखापढ़ी के बाद आरोपी को अपने साथ लखनऊ ले जाएगी। लालगंज तहसील क्षेत्र ऊगाबाद गांव निवासी किसान गणेशशंकर पटेल का भूमि विवाद भाइयों से काफी समय से चल रहा था।

विज्ञापन


तहसील से भूमि की हदबरारी का आदेश हो चुका था। किसान गणेशशंकर के मुताबिक कानूनगो गंभीर सिंह को भूमि की पैमाइश करनी थी। तीन माह से कानूनगो भूमि की पैमाइश कराने के लिए टरका रहा था। भूमि पैमाइश करने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। एक सप्ताह पहले किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

योजना के तहत किसान सुबह तहसील पहुंचा और पैमाइश के लिए कानूनगो को पांच हजार रुपये दे रहा था। पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कानूनगो के पकड़े जाने से तहसील में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि तहसील में तैनात अधिकारी व कर्मचारी कुछ समझ पाते, टीम कानूनगो को लेकर गुरुबख्शगंज थाने पहुंच गई। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम की ओर से कानूनगो को घूस लेते रंग हाथ पकड़ा गया है। तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें