फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के अपहरण व मारपीट को लेकर सीबीआई ने माफिया अतीक के छह ठिकानों पर मारा छापा

Wed, 17 Jul 2019 12:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जेलकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने लखनऊ सहित अतीक अहमद के छह ठिकानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


अतीक अहमद ने लखनऊ के रियल एस्टेट व्यापारी मोहित जायसवाल का 26 दिसंबर को गुर्गों के जरिए अपहरण कराके देवरिया जेल बुलाया था। यहां उसकी बर्बरतापूर्वक पिटाई के बाद करोड़ों रुपये की प्रापर्टी जबरन अपने व करीबियों के नाम करा ली थी।
विज्ञापन


किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर लखनऊ पहुंचे मोहित ने वहां केस दर्ज कराया तब देवरिया पुलिस हरकत में आई। मोहित की अपील पर कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीबीआई को जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


साक्ष्य जुटाने के लिए सीबीआई टीम करीब एक माह से देवरिया जिले में डटी है और अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें