फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सेंगर के 17 ठिकानों पर छापेमारी

Mon, 05 Aug 2019 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी और भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई ने पीड़िता से रायबरेली में हुए हादसे मामले में रविवार को विधायक सेंगर और अन्य आरोपियों के लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर व बांदा में 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। जांच एजेंसी ने सेंगर के कुछ रिश्तेदारों के यहां भी तलाशी ली।

विज्ञापन


टीम ने सेंगर के लखनऊ में बहुखंडी स्थित सरकारी आवास के अलावा इंदिरानगर स्थित निजी आवास और गोमतीनगर में रहने वाले सेंगर के एक रिश्तेदार के यहां छापा मारकर तलाशी ली। कुछ अहम दस्तावेज सीबीआई के हाथ लगे हैं, जिन्हें वह अपने साथ ले गई।



ये भी पढ़ें: उन्नाव कांड: लगातार दूसरे दिन माखी पहुंची सीबीआई टीम, विधायक के घर पर चल रही तफ्तीश
विज्ञापन


पीड़िता के घर की ओर घूमे कैमरों पर टिकाई थी नजर: उन्नाव में सेंगर के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरों का रुख शनिवार को पीड़िता के घर की ओर था। सीबीआई जांच करने पहुंची तो उसने विधायक के घर से सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ली।

ये भी पढ़ें: उन्नाव कांड : पीड़िता को हुआ निमोनिया, हालत गंभीर, वकील की हालत में सुधार

फतेहपुर में प्रसपा नेता, ट्रक चालक के ठिकानों पर छानबीन: सीबीआई की दो टीमों ने फतेहपुर में ट्रक के मालिक प्रसपा नेता नंदकिशोर पाल व ट्रक चालक आशीष कुमार पाल के घर पर छानबीन व पूछताछ की। जांच एजेंसी ने यहां से कई लोगों के पहचान पत्रकी फोटो कॉपी कब्जे में ली। बांदा में ट्रक हेल्पर मोहन श्रीवास के पैतृक गांव की भी तलाशी ली।

ये भी पढ़ें: उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सेंगर के घर के ताले तुड़वाकर जांच

सीबीआई की 22 सदस्यीय टीम उन्नाव पहुंची। विधायक व ब्लॉक प्रमुख समेत उनके करीबियों के घर ताबड़तोड़ छापे मारे। अलग-अलग टीमों ने सोहरामऊ के रसूलपुर निवासी विधायक के करीबी ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर व नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के दामाद अरुण सिंह के घरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

सेंगर के गांव वाले घर पर नौकर के अलावा और कोई नहीं मिला। कमरों में ताले देख चाबी मांगी तो नौकर ने चाबी न होने की बात कही। इस पर टीम ने कई कमरों के ताले तोड़ दिए और कई दस्तावेज अपने साथ ले गई। इसके बाद टीम विधायक के साथ रेपकांड में सह आरोपी शशि सिंह के बेटे नवीन को लेकर उसके घर गई और डेढ़ घंटे तलाशी ली।

सेंगर के करीबी विनोद मिश्र व सिंपल मिश्र के घर पर भी दस्तक दी। एक टीम ने विधायक के भाई मनोज सिंह के शहर में जेल रोड स्थित आवास पर छापा मारा। करीब पांच घंटे चली छापे की कार्रवाई में सीबीआई ने सेंगर के घर से अहम दस्तावेज व सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

सेंगर व शशि को दिल्ली ले गई सीबीआई

आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उसकी सहयोगी शशि सिंह को लेकर सीबीआई रविवार को दिल्ली रवाना हो गई। सेंगर को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें