फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह मामले में सीबीआई ने आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर से की पूछताछ

Wed, 17 Jul 2019 05:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नोएडा अथारिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के मामले में सीबीआई ने आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर से उनके लखनऊ स्थित आवास पर पूछताछ की।

विज्ञापन


नूतन ने बताया कि उन्होंने सीबीआई की दिल्ली की एसटीएफ इकाई से कहा कि इस मामले में यादव सिंह तथा उनके परिवारीजनों के खिलाफ तो कार्रवाई हुई, पर उनके अन्य ताकतवर सहयोगियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


उन्होंने सीबीआई से इन राजनीतिक रसूखदारों पर भी कार्रवाई का अनुरोध किया, जिनके संबंध में अपनी याचिका में साक्ष्य व तथ्यों का हवाला दिया था।

नूतन ने इस मामले में सीबीआई जांच के लिए जनहित याचिका दायर करते हुए यादव सिंह से जुड़े कई तथ्यों व साक्ष्यों को प्रस्तुत किया था। साथ ही उन्होंने यादव सिंह के कथित अनुचित कार्यों में सहयोग देने वाले अन्य रसूखदार राजनेताओं के संबंध में भी तथ्य प्रस्तुत किए थे।
विज्ञापन


याचिका में तथ्यों के आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने जुलाई 2015 में सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें