फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: आरोपी विधायक सेंगर से सीबीआई टीम ने की पूछताछ, दस्तावेज भी जांचे

Mon, 05 Aug 2019 06:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव कांड में फंसे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम रविवार को सीतापुर जिला कारागार पहुंची। टीम ने सेंगर से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों की जांच भी की।

विज्ञापन


सीबीआई ने शनिवार को भी सेंगर से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी, जिसमें आरोपी विधायक से दुष्कर्म पीड़िता के सड़क हादसे से संबंधित विधिवत सवाल-जवाब किए गए थे।



शनिवार को सीबीआई टीम ने कई जानकारियां भी हासिल की। इस प्रकरण में जुड़े कई पहलुओं पर भी गौर किया। जेल अधीक्षक व अन्य अफसरों से भी सवाल-जवाब किए। सीबीआई ने जेल अधिकारियों से विधायक से मुलाकात करने वालों की सूची समेत कई अहम दस्तावेज तलब किए। विधायक पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें