फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के पूर्व मैनेजर समेत चार के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस 

Fri, 19 Feb 2021 08:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
PNB Scam
विज्ञापन
सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के कानपुर स्थित मेस्टन शाखा के पूर्व मैनेजर नफीस अहमद सिद्दीकी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। छह साल पुराने मामले में सिद्दीकी पर बैंक मैनेजर रहते हुए पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। सीबीआई की प्रारंभिक जांच में पता चला कि जिन 10 लोगों के नाम से खाते खोले गए थे, वे कभी बैंक आए ही नहीं। इसी तरह जब खाते बंद कराए गए, तब भी कोई व्यक्ति बैंक में उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन


ये खाते 17 सितंबर 2014 को खोले गए और 31 मार्च 2015 को ब्याज की रकम आने के 15 दिनों के भीतर पूरे पैसे वापस निकाल लिए गए। इसके बाद 15 अप्रैल 2015 को सभी खाते बंद भी कर दिए गए। इस मामले में नफीस अहमद सिद्दीकी के अलावा आईसी त्रिवेदी, बाल मुकुंद त्रिवेदी, सौरभ पांडेय और अंकित त्रिवेदी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों ने मिलकर बैंक को पौने दो लाख रुपये का चूना लगाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें