फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड: सीबीआई ने पूछा किसके कहने पर फंसाया पीड़िता के पिता को?

Sat, 09 Jun 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उन्नाव - फोटो : Self
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड की जांच के तहत रिमांड पर लिए गए पांच आरोपियों का सीबीआई ने शुक्रवार को आमना-सामना कराया। इनमें चार को शुक्रवार को व एक आरोपी को गुरुवार को रिमांड पर हासिल किया गया। जिन्हें शुक्रवार को रिमांड पर लिया गया उन्हें अलग-अलग टीमों में बांटकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन


सीबीआई ने बृहस्पतिवार को फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के आरोपी टिंकू सिंह को चार दिन की रिमांड पर हासिल करा। जबकि शेष चार शशि, बउवा, विनीत और सोनू की सीबीआई को तीन दिन की रिमांड मिली है।

सीबीआई ने शुक्रवार को पहले इन पांचों से अलग-अलग सवाल किए और फिर सबको आमने-सामने बैठाकर सवाल किए। सीबीआई इस मामले में इन पांच के अलावा तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के अलावा जिले के माखी थाने के तत्कालीन प्रभारी अशोक भदौरिया व उप निरीक्षक कामता प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन


अभी तक की छानबीन में सीबीआई के सामने यह आया है कि आरोपी टिंकू सिंह द्वारा पीड़िता के पिता के खिलाफ अवैध शस्त्र का फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने के दौरान आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व टिंकू सिंह की फोन पर कई बार बातचीत हुई। ऐसे ही टिंकू सिंह ने शेष चार आरोपियों से कई बार संपर्क करा और उन्हें फर्जी गवाही देने के लिए मनाया।

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछा गया कि पीड़िता के पिता के खिलाफ अवैध शस्त्र रखने का फर्जी मुकदमा लिखाने के लिए उनसे किसने क्या कहा। विधायक ने क्या दबाव बनाया।

टिंकू ने विधायक के कहने पर किस-किस से संपर्क कर क्या कहा। यह भई पूछा कि पीड़िता के पिता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश किसकी थी। इन पांचों से पूछताछ का सिलसिला अभी जारी रहेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें