फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग का इंस्पेक्टर 10 लाख की घूस लेते गिरफ्तार, करोड़ों रुपए हुए बरामद

Thu, 04 Oct 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cbi
विज्ञापन

सीबीआई ने आयकर विभाग के एक इंस्पेक्टर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते लखनऊ से गिरफ्तार किया है और उसके साथी सीए अशोक सम्राट को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर का नाम धर्मशील अग्रवाल है। धर्मशील के नाम कसमंडा हाउस में दो फ्लैट हैं।

विज्ञापन


एक फ्लैट में पांच कमरे और दूसरे फ्लैट में दो कमरा है जहां से करोड़ों रुपये नगद और ज्वैलरी बरामद की गई है। दोनों ही फ्लैट में देर रात तक सीबीआई सर्च आपरेशन में लगी हुई थी। सीबीआई ने यह कार्रवाई प्रत्यूष कुमार मिश्रा के शिकायत पर की जिनसे पूर्व में सीज किए गए एफडीआर को रिलीज कराने के लिए दस लाख रुपये मांगे गए थे।

देर रात तक चली सर्च
सीबीआई की दो अलग अलग टीमें रात पौने नौ बजे कसमंडा हाउस में ब्लॉक ए में मकान नंबर 517 और ब्लॉक बी में मकान नंबर 406 पर पहुंची जहां आयकर विभाग के इंस्पेक्टर धर्मशील को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो धर्मशील 2001 से लखनऊ में तैनात है। उसी समय उसने कसमंडा हाउस में फ्लैट खरीद लिया था। बाद में एक और फ्लैट खरीदा जिसे अपना आफिस बना लिया। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि छापेमारी के दौरान धर्मशील के पांच कमरों से करोड़ों रुपये की ज्वैलरी, नगद और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं। पैसों की गिनती देर रात तक जारी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें