फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर के दानपात्र से रुपये चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर।
विज्ञापन
लखनऊ। सहारा स्टेट स्थित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में 20 नवंबर को दानपात्र से चोरी का जानकीपुरम पुलिस खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि बेखौफ चोरों ने 23 की रात दानपात्र से फिर रुपये चोरी कर लिए। चोरों को देख पुजारी के शोर मचाने पर भाग रहे एक चोर को गार्ड की मदद से पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन

पुजारी श्याम विहारी शुक्ला ने बताया कि रात आठ बजे एक युवक काली मंदिर में रखा दानपात्र उठाकर पीछे स्थित बगीचे में ले गया। वहां साथी के संग ताला तोड़कर दानपात्र से रुपये निकाल रहा था। उनके शोर मचाने पर दोनों भागे। पीछा कर रहे लोगों ने सहारा स्टेट के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड की मदद से एक को पकड़ लिया। उसके पास से चुराई नकदी बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सहारा स्टेट निवासी व मंदिर की कमेटी के सदस्य आईएस मिश्रा ने बताया कि 20 की शाम सात बजे भी मंदिर के दानपात्र से चोरी की गई थी। घटना की शिकायत जानकीपुरम थाने में दी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरदोई के ओटरा निवासी मायाराम के रूप में हुई है, जो जानकीपुरम में झोपड़ी बनाकर रहता है। उसे जेल भेज दिया गया है। साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें