लखनऊ। गोमतीनगर केविरामखंड इलाके में स्थित रेस्टोरेंट आरआईवी रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित हो रहा था। गोमतीनगर एसीपी श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने छापा डाला।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, विरामखंड-1 स्थित देवा पैलेस में द्वितीय तल पर स्थित आरआईवी रेस्टोरेंट में चोरी-छिपे हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। दरोगा दयाराम साहनी ने टीम के साथ छापा डाला। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक अंबेडकरनगर निवासी विनय पटेल और एक कर्मचारी कानपुर निवासी समीर सिद्दीकी को पकड़ लिया। वहीं तीन हुक्का व फ्लेवर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।